फरसगांव वार्ड 07 निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक श्याम कुमार नेताम का हुआ निधन

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर के वार्ड क्रमांक 07 निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक श्याम कुमार नेताम (सद्दाम जी ) का शनिवार की रात लगभग 10 बजे निधन हो गया। प्रियजनो अनुसार वे लंबी बीमारी दौर से गुजर रहे थे, इसी बीच इनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। उनके मौत से उनकी पत्नी श्रीमती केशर नेताम शिक्षिका, पुत्र MBBS डॉक्टर मोहित नेताम, पुत्री शिक्षिका निशा नेताम में दुख व्याप्त है । वे अपने पीछे हंसता खेलता परिवार छोड़कर चले गए। आज रविवार को शवयात्रा निकालने के बाद परिजनों और नगरवासियो कि उपस्तिथि में उनके शव का नगर के मुक्तिधाम में पास अंतिम संस्कार किया गया ।