रेत का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्‍त

खबर
अनुपपुर जिला…..

दीपक विश्वकर्मा

अनूपपुर 24 फरवरी 2024/ खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा दिनांक 24 फरवरी को ग्राम मुड़धोवा नाला तहसील कोतमा ग्राम जमगंवा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 03 वाहन ट्रैकटर क्रमांक MP65AA1917 एवं ट्रैकटर क्रमांक MP65AA0781 तथा एक ट्रैक्टर बिना नंबर के खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर कोतमा थाना में खड़ा कराया गया है। उक्‍ताशय की जानकारी उप संचालक (खनि प्रशासन) द्वारा दी गई है।
उन्‍होंने बताया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण तैयार किया जाकर प्रकरण निराकरण हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला अनूपपुर में प्रस्तुत किया जायेगा।