यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें जिला कोण्डागांव अन्तर्गत पांचो ब्लाक से प्रतिभागी छात्र- छात्राएं गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में अपना अपना मॉडल का प्रदर्शन किया। विज्ञान विषय पर उच्च प्राथमिक शाला खण्डाम के छात्रो द्वारा ‘बहु फसलीय कृषि पद्धति’ का माडल बनाया गया जिन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें मछली पालन, मुर्गी पालन, सिंचाई के साधन , पशुपालन, जैविक खेती सौर ऊर्जा, गोबर गैस इत्यादि कारकों को पर्यावरण के अनुरूप प्रदर्शित किया गया। प्रतिभागी छात्र रोहित कोर्राम, अमित कोर्राम, हेमंत नेताम’ द्वारा प्रस्तुती की गई। मार्गदर्शन शिक्षक कु. अम्बिका मरकाम के नेतृत्व में सहयोगी शिक्षक गुनेश साहू, केवलचंद बघेल, सुबेश भंडारी, मगलेश सिन्हा, भूतेश्वर साहू व दसरथ नेताम का विशेष सहयोग रहा। संकुल केंद्र पोलंग के सभी शिक्षकों का सहयोग मिला। इस उपलब्धि पर शाला परिवार ने सभी को बधाई दी। प्रतिभागी छात्र कोण्डागांव जिले के सुदूर एवं संवेदनशील अंचल से यहां आकर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। उक्त जानकारी संकुल समन्वयक श्री गौतम साहू ने दिया।
