*मर्दापाल अब शाखा डाकघर से उपडाकघर बना, हुआ शुभारंभ* *पहले दिन ही खुला 3 खाता*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। विकासखण्ड कोंडागांव के ग्राम मर्दापाल में 23 फरवरी शुक्रवार को शाखा डाकघर मर्दापाल को विस्तार करते हुए उपडाकघर के रूप में सृजित किया गया। उपडाकघर का शुभारंभ निदेशक डाक सेवा श्री दिनेश मिस्त्री एवं सहायक निदेशक श्री जेएस पारधी, द्वारा फीता व केक काटकर की गई। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र के द्वीप प्रज्ज्वलित , व फूलमाला पहनाकर की गई। शुभारंभ होने के साथ साथ मर्दापाल निवासी सुनती पांडे ने 1 लाख रु का महिला सम्मान बचत पत्र खुलवाया, सरस्वती ठाकुर ने 18 हजार रूपये का फिक्स डिपॉजिट किया तथा अवनि तिग्गा ने अपना सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाकर शुभारंभ की तिथि को यादगार बनाया। ततपश्चात मंचीय कार्यक्रम मर्दापाल के ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग श्री आरपी वर्मा ने कहा कि अब डाकघर से सम्बंधित किसी भी कार्य के लिए ग्रामीणों को कोंडागांव जाना नही पड़ेगा, अब पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, बचत खाता परिपक्वता लाभ, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, आधार सम्बंधित कार्य इत्यादि सेवाएं भी मर्दापाल में उपलब्ध होगी इसके अंतर्गत कुल 23 शाखा डाकघर संचालित होगी। इस पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। अब उपडाकघर के रूप में सृजित करने पर आसपास के लोगो को अनेक सुविधाएं मिल सकेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के साथ साथ डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम भी किया गया जिसमें कुल 11 करोड़ का ग्रामीण डाक जीवन बीमा, 4.5 करोड़ पीएलआई, 500 से अधिक पीओएसबी खाते, आधार नामांकन व अपडेट 50, मर्चेट के 15 खाते, लाया गया। उत्कृष्ट के करने वाले ग्रामीण डाक कर्मचारियों को पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। शुभारंभ के मौके पर जिन्होंने खाता खुलवाया उनको भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन आरएस मिश्रा उपसंभागीय निरीक्षक डाक कोंडागांव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग आरपी वर्मा, सहायक अधीक्षक सुनील मलोथु, कार्यालय पर्यवेक्षक दिनेश देवांगन, सौरभ कुमार घोष सिस्टम मैनेजर , आरएस मिश्रा उपसंभागीय निरीक्षक डाक कोंडागांव, सुभाष भुआर्य, तहसीलदार मर्दापाल अरुण सिंह, सरपंच ग्राम मर्दापाल महेंद्र पात्र, प्रीतम गुप्ता मैनेजर आईपीपीबी, शत्रुघन निषाद उपडाकपाल कोंडागांव, रूहुल शेख, डिकेश मिर्झा, नईम खान, अनिल दीवान, सूर्यप्रसाद दीवान, हरेन्द्र यादव, संदीप राव, देवकुमार कौशल, उमेश नाग, पीयूष सिन्हा, भारत साहू, चेलिक राम नाग, गोलू यादव, बुधराम साहू, युगल, निशा यादव, गोपिका साहू, मोनिका पटेल, धीरज लाल यादव, विकाश ठाकुर, सालिक राम माली, आरके मौर्य, नरसिंह प्रजापति, शंकर लाल दीवान, पदुम सेठिया, हरेन्द्र ठाकुर, सहित समस्त ग्रामीण डाक सेवक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।