*जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद का हुआ आयोजन*

बालोद ,
विनोद जैन

मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम जी हुए शामिल
’युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में जिला बालोद के सामुदायिक भवन,गुण्डरदेही जिला – बालोद(छ.ग.) में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह संगठन ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा विकास का कार्य करती हैं जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों योगदान के लिए प्रेरित करता है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मा श्री शमशाद बेगम जी उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक चंद्राकर नयाब तहसीलदार श्री विजय सोनकर प्राचार्य चौधरी जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही मुख्य वक्ता के रूप में श्री जितेंद्र सोनी जी। श्रीमती निशा साहू प्राध्यापक घनश्याम सिह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगमजी ने अपने उद्बोधन में युवाओ से कहा कि आप अपने हर लक्ष्य को प्राप्त करें साथ ही बालोद के गुण्डरदेही ब्लॉक में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा कराए जा रहे युवा संसद कार्यक्रम की प्रशंसा की और सभी युवाओ ंको संसद में होने वाली संसदीय प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री नितिन शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र अच्छे विचार विषय को लेकर कार्य करता है। हर युवा को जीवन के उद्देश्य को निर्धारित कर जीना होगा तभी सफलता निश्चित होगी।
इस अवसर पर डॉ लीना साहू जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना विकसित भारत 2047 का भारत कैसे होना चाहिए इस विषय पर अपनी बात रखें जितेंद्र सोनी जी ने युवा शक्ति विषय पर अपना विचार रखें श्रीमती निशा साहू जी नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात कही और श्री संजय शुक्ला जी मिलेट्स पर अपनी बात कही
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी और सहायक अध्यापकों के द्वारा ओकल फार लोकल नारी सशक्तिकरण मिलेट्स स्पोर्ट के विषय को विस्तार से बतलाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय शुक्ला जी ने किया कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री कोमल कुल्हाड़े कौशल गजेंद्र व आशीष कार्यक्रम सहायक ने.यु.के.दुर्ग के देखरेख सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम में डॉ डी एन साहू कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना दिगेंद्र साहू कार्यक्रम अधिकारी रुद्र कुमार टेक राम यशवंत टंडन छाया साहू कुमकुम भारती अजय कुणाल प्रेरणा लोकेश एवं समस्त युवा स्वंयसेवक एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।