फागू यादव
कोंडागांव , 7000467476

कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करंडी में 18 फरवरी को एक शादी समारोह आयोजित हुई थी। जिसमे बागबेड़ा का एक व्यक्ति धनीराम मरकाम अपने परिचित दिनेश बघेल के घर करंडी गया हुआ था। वहीं शादी समारोह के बीच किसी किसी विवाद को लेकर कैलाश बघेल नामक व्यक्ति द्वारा धनीराम मरकाम को डंडे से वार कर घायल कर दिया गया था। वहीं घायल धनीराम मरकाम को गम्भीर चोटों के चलते रायपुर रेफर किया गया जहां उनका उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिस पर मृतक के परिजनों द्वारा अनंतपुर थाने में रिपोर्ट लिखाया गया उसके आधार पर आरोपी कैलाश बघेल पिता परमदेव बघेल निवासी करंडी को अनंतपुर पुलिस द्वारा शिकायत के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक आनंद सोनी, सहायक उप निरीक्षक डोमन दीवान, सहायक उप निरीक्षक अभिराम मेश्राम सहित अनंतपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
