शाहील हुसैन
शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन लेने के साथ इनके सत्यापन का कार्य भी किया जा था। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 01 लाख 35 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। इसमें कुल 1.26 लाख ग्रामीण एवं 08 हजार से अधिक शहरी हितग्राहियों द्वारा आवेदन किये गये है। प्राप्त आवेदनों में से 84 हजार से अधिक आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। शत प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य हासिल करने हेतु लगातार सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अंतिम सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2024 को किया जायेगा। अंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 05 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राहियों को राशि का अंतरण सीधे उनके खातों में 08 मार्च 2024 को किया जाएगा।
