कोंडागांव ___
फागू यादव, 
कोंडागांव, 26 अप्रैल 2025:
आज जब पूरा विश्व पशु चिकित्सा दिवस मना रहा है, तब कोंडागांव जिले के ग्राम चिपावंड से एक मिसाल सामने आई है, जहां सड़क किनारे तड़पते एक घायल पशु को समय पर सहायता मिल सकी और उसकी जान बच गई।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने सड़क किनारे एक गंभीर हालत में पड़े पशु को देखा। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक लक्ष्मण सोरी मौके पर पहुंचे और घायल पशु का उपचार किया।
स्थानीय लोगों की जागरूकता और तेज़ कार्रवाई ने आज उस बेज़ुबान प्राणी को नया जीवन दिया। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर यह घटना न केवल पशु सेवा की महत्ता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सामूहिक प्रयासों से किसी की जान बचाई जा सकती है।
