यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि मनाया गया
l सर्वप्रथम वीर क्रांतिकारी मंगल पांडे जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और दीप प्रज्वित कर श्रद्धांजलि दिया गया l इसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे – अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए गए l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को बताया कि मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है l जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने युवाओं को बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 1857 की क्रान्ति को सब जानते हैं। यह एक ऐसा सशस्त्र संघर्ष था जो पूरे देश में एक साथ हुआ। इसमें सैनिकों और स्वाभिमान सम्पन्न रियासतों ने हिस्सा लिया। असंख्य प्राणों की आहूतियाँ हुईं थी। इस संघर्ष का सूत्रपात करने वाले स्वाभिमानी सिपाही मंगल पाण्डेय थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियां उपस्थित रहे l
