अभिषेक अवस्थी
दंतेवाड़ा:-गीदम पीएफ मुख्य मार्ग में जमीन कब्जा के लिए कटाई फिर पक्का निर्माण और कब्जा करने वाले सरकारी कर्मी के बाद सिलसिलेवार हो रहे खुलासे
और जिया न्यूज की खबर पर मुहर लग रही है ।हलका 20 के पटवारी ने प्रतिवेदन में उल्लेख कर दिया है संबंधित कब्जाधारी में एक फारेस्ट बीट गार्ड वही दूसरा शिक्षक है ।गीदम रेंजर पर इस मामले पर जवाबदारी तय की जाएगी ।उल्लेखनीय है कि फारेस्ट विभाग में ही पदस्थ कर्मी ने योजनाबद्ध ढंग से पीएफ की जमीन पर निर्माण के बाद शिक्षक ने भी बहती गंगा में हाथ धोने इस मैदान में निर्माण कर दिया ।छोटे कर्मियों के द्वारा मुख्य मार्ग पर इस प्रकार निर्माण करना बिना किसी संरक्षण के तो संभव नहीं लगता ।मामला डीएफओ कार्यालय से भी आगे पहुचने के कारण अब कार्यवाही से बचना मुश्किल है ।इस बीच यह भी सूचना सूत्र दे रहे हैं कि पटवारी के प्रतिवेदन को वापस करने के प्रयास में कुछ लोग कार्यालय के आसपास मंडरा रहे हैं ताकि विभाग का कच्चा चिट्ठा बाहर न आ सके ।बहरहाल, पीसीसीएफ ने विषय पर संज्ञान लेते कड़ी कार्यवाही के संकेत दिये हैं ।देखना होगा इस पर नए खुलासे क्या होंगे?यह बताना भी लाजमी है कि इन कब्जाधारियों में एक पूर्व
