140 वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । संस्था ने दीपावली त्यौहार के मध्य ही 140 वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार करते हुए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया । इस पुण्य कार्य के लिए उन्हें तथा उनके साथियों को अपनी दुकान तथा व्यवसाय को कई घंटों के लिए छोड़कर अंतिम संस्कार की व्यस्तता में लग जाना पड़ा लेकिन पुलिस तथा प्रशासन के अनुरोध को विनम्रता पूर्वक स्वीकार कर इन समाज सेवियों ने अंत्येष्टि कार्य समय पर संपन्न कर दिखाया, जिसकी शहर वासियों ने अत्यंत प्रशंसा की। विवरण इस प्रकार है कि अजय पप्पू मोटवानी अध्यक्ष जन सहयोग को अचानक ही पुलिस थाने से संदेश प्राप्त हुआ कि कांकेर निवासी अश्वनी नेताम पिता महेश नेताम (उम्र 45 को 5 नवंबर को ज़िला कोमल देव अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसकी मृत्यु 11 नवंबर को इलाज के दौरान हो गई। मृतक के परिवार जनों का पता नहीं लग सका और लाश क्लेम करने भी कोई नहीं आया। इस वजह से पुलिस थाना कांकेर द्वारा “जन सहयोग” संस्था से अश्वनी नेताम के कफ़न दफ़न का इंतज़ाम करने का अनुरोध किया गया। इस अपील को स्वीकार करते हुए दीवाली में अपने व्यापार की व्यस्तता को छोड़कर अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथी समाजसेवी, जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार हैं, चरण यादव, करण नेताम, फलेश्वर ,कुदराम,
धनेश ध्रुव सिपाही, दीपक ह लावारिस लाश के अंतिम संस्कार हेतु पहुंच गए और विधि विधान सहित अश्वनी नेताम का अंतिम संस्कार दूध नदी के किनारे कर दिया । इसे देखकर काँकेर की आम जनता ने “जन सहयोग” के समाज सेवकों की बहुत-बहुत तारीफ़ की और बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिए। यह जन सहयोग द्वारा किया गया लावारिस लाश का 140 वां क्रिया कर्म था।

Express MPCG