जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव
दरअसल जगदलपुर के हृदय स्थल चांदनी चौक से लगे 36 क्वार्टर में हाउसिंग बोर्ड जनता के लिए 5 मंजिला एवं 6 मंजिला इमारत में फ्लैट बनाने का काम कर रही है जिसका ठेका ठेकेदार शंकर गुप्ता को दिया गया है,निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पर घोर लापरवाही पाई गई।निर्माण के लिए गाइडलाइन की माने सबसे पहले किसी भी निर्माण के लिए बोरिंग का होना अति आवश्यक है जबकि निर्माण स्थल में अब तक बोर की सुविधा ठेकेदार द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई है जिसके कारण अब तक क्यूरिंग के लिए नगर निगम का पानी,टैंकर जैसे अस्थाई चीजों पर ही ठेकेदार निर्भर है।हद्द तो तब हो गई जब मौके पर नली के पानी का स्टोर करना पाया गया।
लापरवाही यहीं नहीं रुकी बिजली के लिए गए अस्थाई कनेक्शन का उपयोग भी बिल्कुल अस्थाई रूप में लिया जाता है।बिजली की तारें बिल्कुल खुली पाई गई जिससे निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूर अपनी जान दांव पर लगाकर काम कर रहे है।
ठेकेदार ने खुद माना मजबूरी में सरकारी नल के पानी का कर रहे उपयोग:–
स्वयं ठेकेदार शंकर गुप्ता के अनुसार अब तक चार बोर फेल हो चुके हैं।ठेकेदार से बात करने पर बताया कि अंतिम बोरिंग छः महीने पहले किया गया था जो फेल हो गया।जिसके बाद ठेकेदार ने बड़ी मशीन मंगाने की कोशिश ही नहीं की और पड़ोस में बहने वाली नाली के पानी से तराई और मिक्सिंग का काम करने लगे, हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो महोदय अपनी गलती छुपाने के लिए बहाने तलाशते नजर आए।
और दूसरे ही दिन वहां पड़ोस में लगे सरकारी पानी के नल में अपनी पाइप लगा कर मिक्सचर बनाने और तराई का काम कर गलती छुपाने की कोशिश की,पूछने पर बताया कि यहां पानी नहीं होने के चलते उसे ऐसा करना पड़ रहा है।
मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गृह निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लगाई लताड़:–
गृह निर्माण मंडल के चीफ़ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण स्थल में चल रही लापरवाही पर रोक लगाने ठेकेदार को चेतावनी दी।अधिकारियों द्वारा तगड़ी फटकार के बाद ठेकेदार शंकर गुप्ता ने ये आश्वासन दिया है कि गुरुवार तक बोरिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
इसी बात को संज्ञान में लेते हुए गृह निर्माण मंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथलेश कुमार सोम ने खुद बुधवार को निर्माण स्थल पर पहुंच ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सब चीजों को दुरुस्त करने को कहा अन्यथा काम बंद करने का चेतावनी दे डाली।
और यह आगाह किया है कि अगर ऐसी लापरवाही दोबारा दिखाई दी तो काम बंद कर दिया जाएगा।
अगर यही हाल रहा तो ठेकेदार शंकर गुप्ता की लापरवाहियों का खामियाजा आने वाले समय में वहां रहने वालों को भुगतना पड़ेगा।
जल्द ही आएगा सुधार,कार्य में बढ़ेगी तेजी:–
जब हमने इस विषय पर विभाग के उच्चाधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने सब इंजीनियर और अस्सिटेंट इंजीनियर को नोटिस दिया है और ठेकेदार को चेतावनी भी दी है अगर कार्य में दुबारा अनियमितता मिलती है तो ठेकेदार से काम वापस ले लिया जाएगा और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाएगा।अधिकारियों ने आश्वाशन दिया है कि जल्द ही कार्य में सुधार लाया जाएगा और निर्माण कार्य में तेजी भी आएगी।
